IPL 2023: रविंद्र जडेजा ने बताया CSK के सफलता का राज, कहा 'CSK मैनेजमेंट कभी भी प्रदर्शन के लिए दबाव नहीं डालता'
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। सीएसके आईपीएल 2023 में अब तक 8 में से 5 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर बनी हुई। चेन्नई के शानदार प्रदर्शन में धोनी की कप्तानी और टीम मैनेजमेंट का बड़ा…
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। सीएसके आईपीएल 2023 में अब तक 8 में से 5 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर बनी हुई। चेन्नई के शानदार प्रदर्शन में धोनी की कप्तानी और टीम मैनेजमेंट का बड़ा हाथ है। टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने टीम के सक्सेस का राज बताया।
रविंद्र जडेजा ने स्टार से बात करते हुए कहा कि "सीएसके मैनेजमेंट कभी भी आप पर प्रदर्शन के लिए दबाव नहीं डालता। वे आपको कभी भी कम महसूस नहीं कराते हैं, टीम में सीनियर-जूनियर ट्रीटमेंट नहीं होता है।"
बता दे कि जडेजा ने आईपीएल 2023 में अब तक 8 मैच में 11 विकेट लिए हैं और 62 रन बनाए हैं।