IPL 2023: रोहित शर्मा ने तोड़ा डिविलियर्स का रिकॉर्ड, IPL में दूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने
IPL 2023: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग में एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने शुक्रवार को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेलते हुए आईपीएल में 252 छक्के पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ वह आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज…
IPL 2023: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग में एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने शुक्रवार को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेलते हुए आईपीएल में 252 छक्के पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ वह आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने एबी डिविलियर्स के 251 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
रोहित शर्मा ने अपने 252 छक्कों में से 200 छक्कें मुंबई इंडियन्स की तरह से खेलते हुए जड़े है। उन्होंने शुक्रवार को गुजरात के खिलाफ 18 गेंदों में 3 चौकें और 2 छक्कों की मदद से 29 रनों की पारी खेली।
आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्कें लगाने वाले बल्लेबाज:
357 - क्रिस गेल
252 - रोहित शर्मा
251 - एबी डिविलियर्स
239 - एमएस धोनी