IPL 2023: रोहित शर्मा ने बनाया नया रिकॉर्ड, टी20 में 11 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के 7वें बल्लेबाज बने
Rohit Sharma Record: मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए दो खास उपलब्धि हासिल की। उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 37 गेंदों में 8 चौकों और एक छक्के की मदद से 56 रनों की पारी खेली। इसी के साथ उन्होंने टी20 क्रिकेट में 11000 रन पूरे कर लिए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के 7वें बल्लेबाज बन गए हैं। इसके अलावा उन्होंने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह मुंबई इंडियन्स के लिए 5000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
भारतीय बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक टी20 रन:
11864 - विराट कोहली
11000 - रोहित शर्मा
9645 - शिखर धवन
8654 - सुरेश रैना
Latest Cricket News In Hindi