IPL 2023: संजू सैमसन ने किया कमाल, राजस्थान रॉयल्स के लिए 3000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बने
IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने रविवार को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेलते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए आईपीएल में 3000 रन पूरे कर लिए हैं। वह राजस्थान के लिए ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए…
IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने रविवार को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेलते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए आईपीएल में 3000 रन पूरे कर लिए हैं। वह राजस्थान के लिए ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने राजस्थान के लिए 115 मैच में 29.76 की औसत और 139.10 के स्ट्राइक रेट से 3006 रन पूरे कर लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 119 रन की सर्वश्रेष्ठ पारी भी खेली।
संजू के लिए आईपीएल 2021 सबसे बेहतरीन रहा था। जहां उन्होंने 14 मैच में 40.33 की औसत और 136.72 के स्ट्राइक रेट से 484 रन बनाएं थे।
राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज:
संजू सैमसन - 3006
अजिंक्य रहाणे - 2810
जोस बटलर - 2508
शेन वाटसन - 2372
राहुल द्रविड़ - 1276