उमेश यादव ने बनाया कमाल का रिकॉर्ड,IPL में किसी एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के दूसरे मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स के उमेश यादव ने पंजाब किंग्स के खिलाफ कमाल का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उमेश यादव ने मैच में गेंदबाजी के दौरान भानुका राजपक्षे को पवेलियन भेजा था। राजपक्षे का विकेट चटकाने के साथ ही उमेश…
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के दूसरे मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स के उमेश यादव ने पंजाब किंग्स के खिलाफ कमाल का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उमेश यादव ने मैच में गेंदबाजी के दौरान भानुका राजपक्षे को पवेलियन भेजा था। राजपक्षे का विकेट चटकाने के साथ ही उमेश आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। राजपक्षे उमेश का शिकार बनने वाले पंजाब के 34वें बल्लेबाज थे। उमेश यादव ने अब तक पंजाब के खिलाफ 34 विकेट लिए हैं, जो आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ किसी गेंदबाज द्वारा लिए गए सबसे ज्यादा विकेट हैं।
आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज-
34 - उमेश यादव बनाम पीबीकेएस
33 - ड्वेन ब्रावो बनाम एमआई
33 - सुनील नरेन बनाम पीबीकेएस
31 - लसिथ मलिंगा बनाम सीएसके
30 - भुवनेश्वर कुमार बनाम केकेआर
30 - अमित मिश्रा बनाम आरआर