IPL 2023: वाशिंगटन सुन्दर की हरफनमौला प्रदर्शन गई बेकार, दिल्ली ने हैदराबाद को 7 रन से हराया
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 34वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 7 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की। मैच में दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मनीष पांडेय (34 रन) और अक्षर पटेल (34 रन) के जुझारू पारी के बदौलत 9 विकेट…
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 34वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 7 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की। मैच में दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मनीष पांडेय (34 रन) और अक्षर पटेल (34 रन) के जुझारू पारी के बदौलत 9 विकेट पर 144 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 6 विकेट पर 137 रन ही बना सकी। हैदराबाद के लिए मयंक अग्रवाल ने 39 गेंदों में 49 रनों की पारी खेली। विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने 19 गेंदों में 31 रन बनाए। जबकि, वाशिंगटन सुंदर आखिर के ओवेरों में 15 गेंद में 24 रन बनाकर नाबाद रहे लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए।
दिल्ली के लिए गेंदबाजी में एनरिक नोर्किया और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, ईशान शर्मा और कुलदीप यादब को एक-एक विकेट मिला। हैदराबाद के लिए वाशिंगटन सुंदर ने 3 विकेट चटकाए। वहीं, भुवनेश्वर कुमार ने दो विकेट लिए। जबकि एक विकेट नटराजन के नाम रहा।