IPL 2024: DC के लिए बड़ी खुशखबरी, RR के खिलाफ मैच से पहले कैंप से जुड़ा ये स्टार गेंदबाज
आईपीएल 2024 (IPL 2024) में अपने दूसरे मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया (Anrich Nortje) ने दिल्ली के कैंप को ज्वाइन कर लिया है। दिल्ली अपना दूसरा मैच 28 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी। नॉर्खिया पंजाब किंग्स…
आईपीएल 2024 (IPL 2024) में अपने दूसरे मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया (Anrich Nortje) ने दिल्ली के कैंप को ज्वाइन कर लिया है। दिल्ली अपना दूसरा मैच 28 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी। नॉर्खिया पंजाब किंग्स के खिलाफ टूर्नामेंट का शुरुआती मैच नहीं खेल पाए थे। दिल्ली को पहले मैच में पंजाब किंग्स के हाथों 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
दिल्ली कैपिटल्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया कि एनरिक नॉर्खिया वापसी कर रहे हैं। इस वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा गया कि, "आज सब कुछ थोड़ा बदल गया