![IPL 2024: हार के बाद आया चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का बयान, कहा- स्टोइनिस ने हमसे मैच छीन लिया IPL 2024: हार के बाद आया चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का बयान, कहा- स्टोइनिस ने हमसे मैच छीन लिया](https://img.cricketnmore.com/uploads/2024/04/IPL-2024-CSK-captain-Ruturaj-Gaikwads-reaction-after-the-defeat-against-LSG-lg.jpg)
आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 39वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। इस हार के बाद चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने कहा कि स्टोइनिस ने मैच हमसे छीन लिया।
गायकवाड़ ने कहा कि, "इस हार को निगलना मुश्किल है लेकिन एलएसजी ने अंत में अच्छा खेला। 13वें ओवर के आसपास गेम हमारे हाथ में था, लेकिन स्टोइनिस को सलाम। [ओस] इसमें ओस ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई। इसने स्पिनरों को गेम से दूर कर दिया। हम गेम को और गहराई तक ले जा सकते थे लेकिन ये गेम का हिस्सा है, आप कंट्रोल नहीं कर सकते।"
उन्होंने आगे कहा कि, "[दुबे के लेट आने पर] जड्डू नंबर 4 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। हमने पावरप्ले में दूसरा विकेट खो दिया और वह उस फेज में आने वाले व्यक्ति थे। हमारे पास एक क्लियर प्रोसेस है, कि जब भी कोई विकेट गिरता है तो जड्डू ही आते है। [स्कोर?] हाँ, पहले बल्लेबाजी करते हुए हम इससे अधिक नहीं बना सकते थे। मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह काफी है। जितनी ओस थी, उसके हिसाब से स्कोर काफी था। (लखनऊ पर)उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की, उसका श्रेय उन्हें जाता है।"