IPL 2024: दिल्ली ने चेन्नई को 20 रन से हराते हुए खोला टूर्नामेंट में अपना खाता
आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 13वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने बल्लेबाजों और खलील अहमद- मुकेश कुमार की शानदार गेंदबाजी की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स को 20 रन से हरा दिया। ये चेन्नई की टूर्नामेंट में पहली हार है। वहीं दिल्ली की पहली जीत है। इससे पहले खेले दो…
Advertisement
IPL 2024: दिल्ली ने चेन्नई को 20 रन से हराते हुए खोला टूर्नामेंट में अपना खाता
आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 13वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने बल्लेबाजों और खलील अहमद- मुकेश कुमार की शानदार गेंदबाजी की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स को 20 रन से हरा दिया। ये चेन्नई की टूर्नामेंट में पहली हार है। वहीं दिल्ली की पहली जीत है। इससे पहले खेले दो मैचों में दिल्ली को हार मिली थी। दिल्ली ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में पृथ्वी शॉ की जगह रसिख डार सलाम को खिलाया। वहीं चेन्नई ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में मथीशा पथिराना की जगह शिवम दुबे को खिलाया।