IPL 2024: साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर ने बांधे कोहली की तारीफों के पुल, कही ये बड़ी बात
साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए अच्छा प्रदर्शन करने के लिए रन मशीन विराट कोहली (Virat Kohli) का समर्थन किया है। आपको बता दे कि आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च को बेंगलुरु और डिफेंडिंग…
साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए अच्छा प्रदर्शन करने के लिए रन मशीन विराट कोहली (Virat Kohli) का समर्थन किया है। आपको बता दे कि आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च को बेंगलुरु और डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले मैच के साथ होगी।
डिविलियर्स ने कहा कि, "दिग्गज खिलाड़ी, किंग कोहली, 7000 से अधिक रन, 200 से अधिक आईपीएल मैच - यह बिल्कुल शानदार है। यह अपने आप में एक करियर की तरह है। विराट वापस आएंगे। हमने उन्हें बहुत मिस किया है, और इस आने वाले सीजन में उनका सर्वश्रेष्ठ देखने के लिए बिल्कुल भी इंतजार नहीं कर सकते हैं।"
विराट आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें में टॉप पर है। दाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज ने दुनिया की सबसे बड़े क्रिकेट लीग में 237 मैच खेले है और 130.02 के स्ट्राइक रेट की मदद से 7263 रन अपने नाम किये है। इस दौरान उनके बल्ले से 7 शतक और 50 अर्धशतक देखने को मिले है। वहीं उनका हाईएस्ट स्कोर 113 रन रहा है।