IPL 2024: लखनऊ ने कोलकाता के खिलाफ टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, डालें दोनों टीमों पर एक नज़र
आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 54वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लखनऊ ने अपनी टीम में एक बदलाव किया। उन्होंने चोटिल मयंक यादव की जगह यश ठाकुर को खिलाया। यह…
आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 54वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लखनऊ ने अपनी टीम में एक बदलाव किया। उन्होंने चोटिल मयंक यादव की जगह यश ठाकुर को खिलाया। यह मैच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेला जा रहा है।
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, एश्टन टर्नर, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान, यश ठाकुर।
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नारायण, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा।
Toss Update from Lucknow @LucknowIPL elect to bowl first against @KKRiders
Follow the Match https://t.co/CgxfC5H2pD#TATAIPL | #LSGvKKR pic.twitter.com/CGjRtD0QSU— IndianPremierLeague (@IPL) May 5, 2024
लखनऊ के इम्पैक्ट खिलाड़ी: अर्शिन कुलकर्णी, मणिमारन सिद्धार्थ, कृष्णप्पा गौतम, युद्धवीर सिंह, देवदत्त पडिक्कल।
कोलकाता के इम्पैक्ट खिलाड़ी: अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, श्रीकर भरत, शेरफेन रदरफोर्ड, वैभव अरोड़ा।