IPL 2024: मिचेल स्टार्क-वेंकटेश अय्यर ने दिखाया दम, KKR ने MI को 24 रन से दी मात
आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 51वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने मिचेल स्टार्क की शानदार गेंदबाजी और वेंकटेश अय्यर के अर्धशतक के दम पर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 24 रन से हरा दिया। कोलकाता ने 2012 के बाद इस मैदान पर जीत हासिल की है।…
आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 51वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने मिचेल स्टार्क की शानदार गेंदबाजी और वेंकटेश अय्यर के अर्धशतक के दम पर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 24 रन से हरा दिया। कोलकाता ने 2012 के बाद इस मैदान पर जीत हासिल की है। इस मैच में कोलकाता ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में अंगकृष रघुवंशी की जगह मनीष पांडे को खिलाया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। मुंबई का प्लेऑफ की रेस से बाहर होना तय है।