आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 34वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सूर्यकुमार यादव की तरह खेलते हुए छक्का मार दिया।
मोहसिन खान ने 19वें ओवर की दूसरी गेंद शार्ट ऑफ लेंथ डिलीवरी स्टंप की ओर डाली। 42 वर्षीय धोनी नी ऑफ साइड चले गए और गेंद को स्कूप करने की कोशिश की और छक्का जड़ दिया। हर कोई इस तरह के शॉट को देखकर आश्चर्यचकित रह गया। धोनी ने 360 डिग्री स्टाइल में छक्का मारा। उनके इस छक्के ने सूर्या की याद दिला दी जो अक्सर ऐसे शॉट खेलते रहते है। वहीं धोनी ऐसे शॉट नहीं खेलते है। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 176 रन का स्कोर खड़ा किया।
Six of the tournament. pic.twitter.com/SdlbbgKVfi
— Dhoni Tharane (@Tharane__Talks) April 19, 2024
MS Dhoni showing his 360° game at the age of 42 has to be the best thing of the day.pic.twitter.com/gIB8C7TDu6
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 19, 2024