IPL 2024: MI के कप्तान हार्दिक ने सोमनाथ मंदिर में की पूजा, मांगी टीम के लिए जीत की दुआ, देखें Video
भारतीय ऑलराउंडर और मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को गुजरात के वेरावल में प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में पूजा करते देखा गया। यह मंदिर हिंदू भगवान भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंग मंदिरों में से एक है। हार्दिक पांड्या को जब से रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस का…
भारतीय ऑलराउंडर और मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को गुजरात के वेरावल में प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में पूजा करते देखा गया। यह मंदिर हिंदू भगवान भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंग मंदिरों में से एक है। हार्दिक पांड्या को जब से रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया है तब से फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे है। उनकी यह ट्रोलिंग सोशल मीडिया से लेकर स्टेडियम हर जगह हो रही है।
हार्दिक गुजरात के प्रतिष्ठित सोमनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रार्थना की और रुद्राभिषेक किया। उनका पूजा करते हुए का वीडियो मंदिर प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया। मुंबई टीम की बात करें तो उन्होंने इस सीजन में अभी तक खेले तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। फ्रेंचाइजी का अगला मैच 7 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होगा।
Hardik Pandya offers prayers at the Somnath Temple pic.twitter.com/UY2DSwZVea
— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) April 5, 2024