IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर कोलकाता नाइट राइडर्स को दिया बल्लेबाजी का न्योता
आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 51वें मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ( Hardik Pandya) ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई ने अपनी टीम में एक बदलाव किया। उन्होंने मोहम्मद नबी की जगह नमन धीर को खिलाया। कोलकाता ने कोई…
आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 51वें मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ( Hardik Pandya) ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई ने अपनी टीम में एक बदलाव किया। उन्होंने मोहम्मद नबी की जगह नमन धीर को खिलाया। कोलकाता ने कोई बदलाव नहीं किया है। मुंबई जब लक्ष्य का पीछा करने उतरेगी तब रोहित शर्मा इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में मैदान पर बल्लेबाजी करने आएंगे। यह मैच वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जा रहा है।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, नुवान तुषारा।
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नारायण, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।
मुंबई के इम्पैक्ट खिलाड़ी: रोहित शर्मा, शम्स मुलानी, शिवालिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, रोमारियो शेफर्ड।
कोलकाता के इम्पैक्ट खिलाड़ी: अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, श्रीकर भरत, शेरफेन रदरफोर्ड, चेतन सकारिया।