![IPL 2024: पराग ने बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड, शॉन मार्श, सूर्या और ईशान की इस लिस्ट में हुए शामिल IPL 2024: पराग ने बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड, शॉन मार्श, सूर्या और ईशान की इस लिस्ट में हुए शामिल](https://img.cricketnmore.com/uploads/2024/05/IPL-2024-Riyan-Parag-made-this-unique-record-joined-this-list-of-Shaun-Marsh,Surya-and-Ishaan-lg.jpg)
आईपीएल 2024 राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रियान पराग (Riyan Parag) का बल्ला जमकर बोल रहा है और इसकी एक झलक उन्होंने 65वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ भी दिखाई। पंजाब के खिलाफ अपनी पारी के दौरान उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। उन्होंने बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी आईपीएल के एक सीजन में 500 का आंकड़ा पार कर लिया इस मामलें में उन्होंने सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव की बराबरी कर ली।
अनकैप्ड खिलाड़ी जिन्होंने एक सीजन में 500+ आईपीएल रन बनाए
शॉन मार्श (किंग्स इलेवन पंजाब अब पंजाब किंग्स): 616 रन, 2008
सूर्यकुमार यादव (मुंबई इंडियंस): 512 रन, 2018
ईशान किशन (मुंबई इंडियंस): 516 रन, 2020
यशस्वी जायसवाल (राजस्थान रॉयल्स): 625 रन, 2023
रियान पराग (राजस्थान रॉयल्स): 531 रन, 2024*
पराग ने पंजाब के खिलाफ 34 गेंद का सामना करते हुए 6 चौको की मदद से 48 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी के मदद से राजस्थान पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 144 रन बनाने में सफल रही।