IPL 2024: SRH ने रचा इतिहास, MI के खिलाफ खड़ा किया लीग का सबसे बड़ा 277/3 स्कोर
आईपीएल 2024 के आठवें मैच में अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हैड और हेनरिक क्लासेन के तूफानी अर्धशतकों की मदद से मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 277 रन का विशाल स्कोर बनाया। ये आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले…
आईपीएल 2024 के आठवें मैच में अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हैड और हेनरिक क्लासेन के तूफानी अर्धशतकों की मदद से मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 277 रन का विशाल स्कोर बनाया। ये आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले ये रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नाम था जो उन्होंने 2013 में पुणे वारियर्स इंडिया के खिलाफ बनाया था।
आईपीएल में सबसे बड़ा टीम स्कोर
Highest score in IPL history:
— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) March 27, 2024
SRH - 277/3 vs MI.
RCB - 263/5 vs PWI.
- SUNRISERS HYDERABAD CREATED HISTORY...!!!! pic.twitter.com/zbeFOYi0D2
277/3 - SRH बनाम MI, हैदराबाद, 2024
263/5 - RCB बनाम PWI, बेंगलुरु, 2013
257/5 - LSG बनाम PBKS, मोहाली, 2023
248/3 - RCB बनाम GL, बेंगलुरु, 2016
246/5 - CSK बनाम RR, चेन्नई, 2010
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: ट्रैविस हेड, मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, जयदेव उनादकट।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, शम्स मुलानी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, क्वेना मफाका।
हैदराबाद के इम्पैक्ट खिलाड़ी: नितीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, उमरान मलिक, ग्लेन फिलिप्स, उपेंद्र यादव।
मुंबई के इम्पैक्ट खिलाड़ी: डेवाल्ड ब्रेविस, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा।