IPL 2024: विराट कोहली ने यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के इस अनोखे रिकॉर्ड की बराबरी की
आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 68वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने इस सीजन में 700 से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया। आईपीएल सीजन में सर्वाधिक बार 700+ रन बनाने का कारनामा कोहली ने दूसरी बार किया है। इससे पहले विराट ने 2016…
आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 68वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने इस सीजन में 700 से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया। आईपीएल सीजन में सर्वाधिक बार 700+ रन बनाने का कारनामा कोहली ने दूसरी बार किया है। इससे पहले विराट ने 2016 में ये कारनामा करके दिखाया था। वहीं क्रिस गेल भी आईपीएल सीजन में 700+ रन बनाने का कारनामा 2 बार कर चुके हैं।
विराट कोहली 68वें मैच में चेन्नई के खिलाफ 29 गेंद में 3 चौको और 4 छक्कों की मदद से 47 रन बनाकर मिचेल सेंटनर की गेंद पर आउट हो गए। विराट ने आईपीएल 2024 में अभी तक 14 मैच खेले है और 155.60 के शानदार स्ट्राइक रेट की मदद से 708 बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 5 अर्धशतक देखने को मिले है।
Most times 700+ runs in an IPL season:
— Tanuj Singh (@ImTanujSingh) May 18, 2024
Virat Kohli - 2*
Chris Gayle - 2 pic.twitter.com/VB15ZrV3CR