IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने जीत के SIX के साथ पॉइंट्स टेबल में मचाई उथलपुथल, राजस्थान रॉयल्स बाहर होने वाली दूसरी टीम बनी
मुंबई इंडियंस ने गुरुवार (1 मई) को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 100 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद मुंबई ने 2 विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए। जिसमें रयान रिकल्टन…
मुंबई इंडियंस ने गुरुवार (1 मई) को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 100 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद मुंबई ने 2 विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए। जिसमें रयान रिकल्टन ने 61 रन, रोहित शर्मा ने 53 रन, वहीं सूर्यकुमार यादव और कप्तान हार्दिक पांड्या ने 48-48 रन की नाबाद पारी खेली।
इसके जवाब में राजस्थान की टीम 16.1 ओवर में 117 रनों पर ऑलआउट हो गई। पुछल्ले बल्लेबाज जोफ्रा आर्चर ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। टीम के छह खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।
मुंबई इंडियंस की यह 11 मैच में सातवीं जीत है और लगातार छठी। 14 पॉइंट्स और +1.274 के नेट रनरेट के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पछाड़कर मुंबई पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गई है।
वहीं राजस्थान की टीम 11 मैच में आठवीं हार के साथ पॉइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर है औऱ चेन्नई सुपर किंग्स के बाद प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन गई है।
Top Wicket-Takers, Run-Scorers and points Table After Match Number 50! pic.twitter.com/OuBViwpNQ7
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) May 1, 2025