इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 सीजन के लिए गुरुवार को चेन्नई में जारी खिलाड़ियों की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने लेग स्पिनर पीयूष चावला को 2.40 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ लिया। पीयूष का बेस प्राइस 50 लाख रुपये था। उनके लिए मुंबई इंडियंस ने बोली लगाने की शुरुआत की। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स भी इसमें कूद पड़ा और दोनों टीमें पीयूष के लिए दो करोड़ रुपये तक की बोली लगा चुके थे।
इसके बाद मुंबई इंडियंस ने पीयूष को 2.40 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ लिया।
आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन कोल्टर नाइल को मुम्बई इंडियंस ने पांच करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। नाइल का बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये था।
उनसे पहले, अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह अनसोल्ड रहे। का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। लेकिन उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला।
उनके अलावा वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल, इंग्लैंड के आदिल राशिद, अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान, न्यूजीलैंड के इश सोढ़ी और भारत के राहुल शर्मा अनसोल्ड रहे।