IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले आई बड़ी खबर, फ्रेंचाइजियों को इतने खिलाड़ियों को रिटेन करने की मिल सकेगी छूट
![IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले आई बड़ी खबर, फ्रेंचाइजियों को इतने खिलाड़ियों को रिटेन करने की मिल सकेग IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले आई बड़ी खबर, फ्रेंचाइजियों को इतने खिलाड़ियों को रिटेन करने की मिल सकेग](https://img.cricketnmore.com/uploads/2024/07/IPL-franchises-request-5-7-retentions-ahead-of-IPL-2025-mega-auction-BCCI-to-announce-diktat-soon--Report-lg.jpg)
IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले आई बड़ी खबर, फ्रेंचाइजियों को इतने खिलाड़ियों को रिटेन करने की मिल सकेग
BCCI ने IPL 2025 के लिए मेगा ऑक्शन से पहले रिटेंशन पॉलिसी को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। IPL फ्रेंचाइजियों ने अगले तीन सीज़न के लिए खिलाड़ियों को रिटेन करने की संख्या बढ़ाने की रिक्वेस्ट की है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार कुछ फ्रेंचाइजियों ने रिटेंशन संख्या को चार से बढ़ाकर पाँच और सात के बीच करने के लिए कहा है। वहीं एक टीम ने अधिकतम आठ खिलाड़ियों को बनाए रखने की भी मांग की। साथ ही, कुछ फ्रेंचाइजी ने यह भी कहा है कि कोई भी रिटेंशन नहीं होना चाहिए, कुछ ने किसी भी तरह से रिटेन न करने की मांग की थी। साथ ही, कोई रिटेंशन नहीं रखने और केवल राइट टू मैच (RTM) कार्ड रखने की भी की रिक्वेस्ट की गयी थी।
Advertisement
Latest Cricket News In Hindi
Advertisement