क्या धोनी और विराट से बेहतर है हिटमैन की कप्तानी, इस पूर्व क्रिकेटर ने किया सनसनीखेज खुलासा
भारतीय टीम ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीता था। भारत ने 11 साल के लंबे इंतजार के बाद कोई आईसीसी इवेंट अपने नाम किया है। भारत ने इससे पहले 2007 का टी20 वर्ल्ड कप, 2011 का वनडे वर्ल्ड कप और 2013 की चैंपियंस…
भारतीय टीम ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीता था। भारत ने 11 साल के लंबे इंतजार के बाद कोई आईसीसी इवेंट अपने नाम किया है। भारत ने इससे पहले 2007 का टी20 वर्ल्ड कप, 2011 का वनडे वर्ल्ड कप और 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी एमएस धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में जीती थी। विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी में भी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन कोई भी आईसीसी इवेंट नहीं जीता था। ऐसे में हाल ही में ही जब रोहित की कप्तानी में भारत ने वर्ल्ड कप जीता तो सवाल उठने लगे कि क्या हिटमैन की कप्तानी धोनी और विराट से बेहतर है। इस चीज पर पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने चुप्पी तोड़ी है।