IPL 2026: चेन्नई में चमके जोश इंगलिस, LSG ने CSK को दिया 204 रनों का लक्ष्य
LSG vs CSK, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 53वां मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां लखनऊ सुपर जायंट्स ने मेजबान टीम के सामने जीत हासिल के लिए 204 रनों का लक्ष्य रखा है।
इस मुकाबले में LSG के लिए सलामी बल्लेबाज़…
LSG vs CSK, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 53वां मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां लखनऊ सुपर जायंट्स ने मेजबान टीम के सामने जीत हासिल के लिए 204 रनों का लक्ष्य रखा है।
इस मुकाबले में LSG के लिए सलामी बल्लेबाज़ जोश इंगलिस ने तूफानी पारी खेली और 33 गेंदों पर 10 चौके और 6 छक्के ठोकते हुए 85 रन बनाए। उनके अलावा शाहबाज अहमद ने भी बेहद अहम जोड़े और 25 गेंदों पर नाबाद 43 रनों की पारी खेली। इसी के दम पर लखनऊ की टीम अपनी इनिंग के 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 203 रन बनाने में सफल हुई।
बात करें अगर चेन्नई के गेंदबाज़ों की तो जेमी ओवरटन ने 4 ओवर में 36 रन देकर तीन विकेट लिए। वहीं अंशुल कंबोज ने दो और नूर अहमद ने एक विकेट झटका। कुल मिलाकर यहां से अब ये मुकाबला जीतने के लिए मेजबान टीम सीएसके को 20 ओवर में 204 रन बनाने होंगे।