IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाज़ी, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
CSK vs LSG, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 53वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रविवार, 10 मई को एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जा रहा है। गौरतलब है कि इस मुकाबले में CSK के कैप्टन ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर…
CSK vs LSG, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 53वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रविवार, 10 मई को एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जा रहा है। गौरतलब है कि इस मुकाबले में CSK के कैप्टन ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है।
इस मुकाबले में चेन्नई की टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में बिना किसी बदलाव के उतरी है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स ने दो बदलाव किए हैं। टीम में जोश इंगलिस और आवेश खान की वापसी हुई है।
ऐसी है दोनों टीमें
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी।
इम्पैक्ट प्लेयर: गुरजपनीत सिंह, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, आकाश मधवाल।
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: मिचेल मार्श, जोश इंगलिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडेन मार्कराम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी।
इम्पैक्ट प्लेयर : आवेश खान, मुकुश चौधरी, अब्दुल समद, एम सिद्धार्थ, मयंक यादव।