IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, गुजरात टाइटंस को मिला पहले बल्लेबाजी का न्योता; रियान पराग हुए बाहर
IPL 2026, Rajasthan Royals vs Gujarat Titans: आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच शनिवार (9 मई) को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में चोटिल रियान पराग की जगह राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर रहे यशस्वी जायसवाल ने टॉस जीतकर पहले…
IPL 2026, Rajasthan Royals vs Gujarat Titans: आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच शनिवार (9 मई) को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में चोटिल रियान पराग की जगह राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर रहे यशस्वी जायसवाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। राजस्थान की टीम में इस मुकाबले के लिए शिमरोन हेटमायर और यश पुंजा की वापसी हुई है। वहीं गुजरात ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव करते हुए मानव सुथार की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया है।
गौरतलब है कि दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला प्लेऑफ की रेस में खुद को मजबूत करने के लिए काफी अहम है। फिल्हाल दोनों टीमों के पास अब तक खेले गए 10 मैचों में 6 मुकाबले जीतकर 12-12 अंक हैं।
टीमें इस मैच के लिए
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग XI): यशस्वी जायसवाल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रविंद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, बृजेश शर्मा, तुषार देशपांडे, यश पुंजा।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: वैभव सूर्यवंशी, एडम मिल्ने, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा, रवि बिश्नोई।
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग XI): साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, आर साई किशोर, कुमार कुशाग्र।