विनोद कांबली बने क्रिकेट कोच
मुंबई, 12 मार्च | भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी विनोद कांबली एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं। कांबली को सोमवार से मुंबई में शुरू हो रही मुंबई टी-20 लीग की फ्रेंचाइजी शिवाजी पार्क लॉयंस के मेंटर के रूप में देखा जाएगा।
कांबली ने रविवार को…

कांबली ने रविवार को एक बयान में कहा, "मैं शिवाजी पार्क लायंस के साथ अपना अनुभव साझा करने और उसका मार्गदर्शन करने के लिए उत्साहित हूं। इस टीम में प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। मुंबई ने हमेशा अपनी क्षमता साबित की है और राष्ट्रीय स्तर पर युवा प्रतिभाओं को बढ़ावा दिया है। इस टीम के साथ भी हम यही लक्ष्य हासिल करेंगे।"
Image - Google Search