भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 22 महीने बाद भारत की प्लेइंग इलेवन में लौटे कुलदीप ने 16 ओवर में सिर्फ 40 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। उन्होंने मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन,नुरूल हसन, तैजुल इस्लाम औऱ एबादत हुसैन को अपना शिकार बनाया।
कुलदीप बांग्लादेश में टेस्ट पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले भारत के सातवें गेंदबाज बने हैं। उनसे पहले इरफान पठान, जहीर खान, रविचंद्रन अश्विन, सुनील जोशी,इशांत शर्मा और उमेश यादव ने यह कारनामा किया था।
इसके अलावा वह पहले भारतीय गेंदबाज बने हैं, जिन्होंने इस स्टेडियम में पारी में 5 विकेट लिए हैं।
Kuldeep Yadav! #Cricket #BANvIND #IndianCricket #TeamIndia #KuldeepYadav pic.twitter.com/0Bz7gvRP49
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) December 16, 2022