बॉन्ड को रिप्लेस करते हुए आईपीएल 2024 के लिए मलिंगा बने मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाजी कोच
लसिथ मलिंगा आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाजी कोच के रूप में काम करते हुए नजर आएंगे। वह शेन बॉन्ड की जगह लेंगे, जो पिछले नौ सीजन से मुंबई के गेंदबाजी कोच थे। 2021 में रिटायर होने के बाद, मलिंगा 2022 में राजस्थान रॉयल्स में उनके तेज…
लसिथ मलिंगा आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाजी कोच के रूप में काम करते हुए नजर आएंगे। वह शेन बॉन्ड की जगह लेंगे, जो पिछले नौ सीजन से मुंबई के गेंदबाजी कोच थे। 2021 में रिटायर होने के बाद, मलिंगा 2022 में राजस्थान रॉयल्स में उनके तेज गेंदबाजी कोच के रूप में शामिल हुए थे। उन्होंने दो साल तक राजस्थान के गेंदबाजी कोच की भूमिका निभाई थी।
मलिंगा 2018 में मुंबई इंडिंयस के मेंटर की भूमिका निभा चुके हैं। एक साल बाद, मलिंगा जसप्रीत बुमराह के साथ गेंदबाजी ड्यूटीज शेयर करने के लिए मैदान पर लौट आए, इस जोड़ी ने मुंबई को अपना चौथा आईपीएल खिताब जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कुल मिलाकर, मलिंगा ने मुंबई के साथ पांच खिताब जीते: चार आईपीएल (2013, 2015, 2017, 2019) और 2011 में चैंपियंस लीग टी20 भी अपने नाम की। मलिंगा आईपीएल में सिर्फ मुंबई इंडियंस के लिए ही खेले है। उन्होंने आईपीएल में कुल 122 मैच खेले और 7.14 के इकॉनमी रेट की मदद से 170 विकेट चटकाए। इस दौरान उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 13 रन देकर 5 विकेट लेना रहा है।