गौतम गंभीर और शाहिद अफरीदी एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर होंगे आमने-सामने
LLC 2023: लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 का पहला मैच 10 मार्च को इंडिया महाराज और एशिया लायंस के बीच खेला जाएगा। इंडिया महाराज की कप्तानी पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर के हाथों में होगी। वहीं, पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी एशिया लायंस के कप्तान होंगे। ऐसे में दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी एक…
LLC 2023: लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 का पहला मैच 10 मार्च को इंडिया महाराज और एशिया लायंस के बीच खेला जाएगा। इंडिया महाराज की कप्तानी पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर के हाथों में होगी। वहीं, पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी एशिया लायंस के कप्तान होंगे। ऐसे में दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी एक बार भी क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने होंगे।
बता दें कि यह लीजेंड्स लीग क्रिकेट का तीसरा सीजन है। इस बार वर्ल्ड जायंट्स, इंडिया महाराज और एशिया लायंस इस टूर्नामेंट का हिस्सा होंगे। वर्ल्ड जायंट्स की कप्तानी पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच के हाथों में होगी।