धोनी ने यश दयाल की गेंद पर मारा IPL 2024 का सबसे लंबा छक्का, स्टेडियम की छत पर जाकर गिरी गेंद
चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार (18 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में 13 गेंदों में 25 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का जड़ा। उनकी पारी…
चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार (18 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में 13 गेंदों में 25 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का जड़ा। उनकी पारी का ये एक छक्का आईपीएल 2024 का सबसे लंबा छक्का था।
चेन्नई को प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए 17 रन की दरकार थी। आखिरी ओवर करने आए यश दयाल और स्ट्राईक पर थे धोनी। यश ने लेग स्टंप पर फुलटॉस गेंद डाली, जिसपर धोनी ने फाइन लेग बाउंड्री के बाहर 110 मीटर लंबा छक्का जाकर। धोनी का यह शॉट सीधा चिन्नास्वामी स्टेडियम की छत पर जाकर गिरी।
हालांकि दयाल ने अगली ही गेंद पर धोनी को आउट कर दिया औऱ चेन्नई की प्लेऑफ की उम्मीदों को तोड़ दिया।
Nail-biting overs like these
Describe your final over emotions with an emoji
Recap the match on @StarSportsIndia and @JioCinema #TATAIPL | #RCBvCSK pic.twitter.com/XYVYvXfton— IndianPremierLeague (@IPL) May 18, 2024
गौरतलब है कि इस मुकाबले में आरसीबी ने चेन्नई को 27 रन से हराकर प्लेऑफ में क्वालीफाई कर लिया। इस सीजन के पहले हाफ में खराब प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने लगातार 6 मुकाबले जीतकर टॉप 4 में जगह बनाई है।