IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिखाया बड़ा दिल, व्हीलचेयर क्रिकेटरों के साथ किया प्रैक्टिस
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने एक खास पहल की। उन्होंने लखनऊ में अपने प्रैक्टिस सेशन के दौरान कुछ व्हीलचेयर क्रिकेटरों को आमंत्रित किया। लखनऊ की टीम ने भारतीय और उत्तर प्रदेश व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के कुछ सदस्यों को अपने प्रैक्टिस सेशन में शामिल किया। इस दौरान सभी खिलाड़ी और कोच आपस में घुलते-मिलते दिखे।
जज़्बा, जोश, जुनून pic.twitter.com/f5p3dZ5bSp
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) April 24, 2023
बता दे कि लखनऊ की टीम आईपीएल 2023 में 7 में से 4 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है। टीम का अगला मैच 28 अप्रैल को मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ होना है। टीम को अपने आखिरी मैच में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 7 रन से हार का सामना करना पड़ा था।
Latest Cricket News In Hindi