IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीता टॉस, चेन्नई सुपर किंग्स को मिला पहले बल्लेबाजी का न्योता; देखें प्लेइंग XI
IPL 2026, Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 का 59वां मुकाबला शुक्रवार (15 मई) को लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने…
IPL 2026, Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 का 59वां मुकाबला शुक्रवार (15 मई) को लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। चेन्नई की ओर से इस मुकाबले में स्पेंसर जॉनसन डेब्यू कर रहे हैं। वहीं लखनऊ की टीम में भी कुछ बदलाव देखने को मिले हैं।
गौरतलब है कि चेन्नई के लिए यह मुकाबला प्लऑफ की रेस में बने रहने के लिए बेहद अहम है। टीम फिल्हाल अंकतालिका में 11 मैचों में 12 अंकों के साथ पांचवे पायदान पर है। वहीं लखनऊ की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है और अंकतालिका में 11 मैचों में 6 अंकों के साथ आखिरी पायदान पर है।
टीमें इस मैच के लिए
लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग XI): मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडेन मार्करम, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मयंक यादव, आकाश सिंह।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: जोश इंग्लिश, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, हिम्मत सिंह, आयुष बडोनी।
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग XI): संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: गुरजापनीत सिंह, अकील होसेन, सरफराज खान, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी।