IPL 2026: पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को दिया 201 रनों का लक्ष्य,आखिरी 3 ओवर में मचा धमाल
पंजाब किंग्स ने गुरुवार (14 मई) को धर्मशाला के एसपीसीए स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 201 रनों का लक्ष्य दिया है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पंजाब ने 8 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए। जिसमें…
पंजाब किंग्स ने गुरुवार (14 मई) को धर्मशाला के एसपीसीए स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 201 रनों का लक्ष्य दिया है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पंजाब ने 8 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए। जिसमें प्रभसिमरन सिंह ने 32 गेंदों में 57 रन के साथ टॉप स्कोरर रहे। इसके अलावा निकले क्रम में अजमतुल्लाह उमरजई ने 17 गेंदों में 38 रन, विष्णु विनोद ने 8 गेंदों में 15 रन और जेवियर बार्टलेट ने 7 गेंदों में नाबाद 18 रन का योगदान दिया।
पंजाब के खिलाड़ियों ने आखिरी 3 ओवर में 53 रन जोड़े।
मुंबई के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए शार्दुल ठाकुर ने 4 विकेट लिए। इसके अलावा दीपक चाहर ने 2 विकेट, कोर्बिन बॉश और राज बावा ने 1-1 विकेट हासिल किया।
टीमें
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यान्सेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), रघु शर्मा
पंजाब किंग्स इम्पैक्ट सब्स: विजयकुमार वैश्यक, हरप्रीत बराड़, मिचेल ओवेन, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे।
मुंबई इंडियंस के इम्पैक्ट सब्स: रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट