ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन पहली पारी में अपनी गेंदबाजी से धमाल मचा दिया। ग्रीन ने 27 रन देतर 5 विकेट हासिल किए और थूनिस डी ब्रुइन, काइल वेरेन, मार्को यान्सेन, कागिसो रबाडा और लुंगी एंगिडी को अपना शिकार बनाया।
यह पहली बार है जब ग्रीन ने एक टेस्ट पारी में पांच विकेट चटकाए हैं वो भी बॉक्सिंग डे टेस्ट में। उनकी शानदार गेंदबाजी के चलते साउथ अफ्रीका की टीम पहली पारी में 189 रनों पर ऑलआउट हो गई।
Maiden 5-wicket haul for Cameron Green in Test cricket in Boxing Day Test - A day to remember for Cameron Green! pic.twitter.com/JV8UpNFMdt
— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) December 26, 2022
बता दें कि ग्रीन के लिए यह सप्ता शानदार रहा है। तीन दिन पहले हुई आईपीएल 2022 के मिनी ऑक्शन में मुंबई इंडियंस की टीम ने ग्रीन को 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह आईपीएल के इतिहास में बिकने वाले दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।
Maiden five-wicket haul for Cameron Green! #Cricket #AUSvSA #Australia #CameronGreen #MumbaiIndians #MI #IPL2023 pic.twitter.com/NDOmymtoii
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) December 26, 2022