WORLD RECORD: मार्टिन गुप्टिल बने सिक्सर किंग, वनडे में सबसे तेज 150 छक्के मारने वाले बल्लेबाज बने
3 जनवरी,(CRICKETNMORE)। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के ओपनिंग बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में धमाकेदार शतक जडकर इतिहास रच दिया। गुप्टिल ने 139 गेंदों में 11 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 138 रन की पारी खेली। इन 5 छक्कों को मिलाकर उन्होंने वनडे क्रिकेट में अपने 150 छक्के पूरे कर लिए।
इसके साथ ही उन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 150 छक्के मारने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने 157 पारियों में यह कारनाम किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी के नाम था, अफरीदी ने 160 वनडे पारियों में 150 छक्के पूरे किए थे।
इसके अलावा टीम इंडिया के बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 165 पारियों में अपने 150 छक्के पूरे किए थे। इस पारी के दौरान गुप्टिल ने वनडे क्रिकेट में अपने 6000 रन भी पूरे कर लिए।
Advertisement
Latest Cricket News In Hindi