World Cup 2023: मैक्सवेल के बाद ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ मैच से बाहर, अचानक वापस लौटा ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिचेल मार्श इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले से बाहर हो गए हैं। मार्श निजी कारणों के चलते वापस अपने घर पर्थ लौट गए हैं। गुरुवार (2 नवंबर) को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसकी जानकारी दी। हालांकि मार्श की वापसी कब होगी, इसे…
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिचेल मार्श इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले से बाहर हो गए हैं। मार्श निजी कारणों के चलते वापस अपने घर पर्थ लौट गए हैं। गुरुवार (2 नवंबर) को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसकी जानकारी दी। हालांकि मार्श की वापसी कब होगी, इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
बता दें कि इससे पहले शनिवार को होने वाले इस मुकाबले से ग्लेन मैक्सवेल भी बाहर हो गए थे। सोमवार को गोल्फ खेलन के दौरान कन्कशन चलते मैक्सवेल इस मैच से बाहर हुए हैं।
ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस इस मुकाबले में वापसी कर सकते हैं, वह पिंडली की चोट के कारण पिछले दो मैच में नहीं खेल पाए थे। इसके अलावा मार्नस लाबुशेन भी दोबारा प्लेइंग इलेवन में आ सकते हैं। ओपनिंग बल्लेबाज ट्रेविस हेड की वापसी के बाद लाबुशेन को अपनी जगह गंवानी पड़ी थी।
ऑस्ट्रेलिया ने छह मुकाबलों में से चार में जीत दर्ज की है औऱ टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है।
Mitch has returned home for personal reasons and is out of the World Cup indefinitely. pic.twitter.com/jIy2LGJkcI
— Cricket Australia (@CricketAus) November 2, 2023