VIDEO: मोहम्मद नबी ने एक ओवर में 5 छक्के लगाकर लूटे 31 रन, वेल्लालागे के लिए बन गए 'काल'
अफगानिस्तान के सीनियर बल्लेबाज़ एशिया कप 2025 में शांत चल रहे थे लेकिन जब उनकी टीम को श्रीलंका के खिलाफ जीत से कम कुछ नहीं चाहिए था तो उन्होंने भी अपना योगदान देने में कोई कमी नहीं रखी। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ करो या मरो वाले मैच में धमाकेदार पारी…
अफगानिस्तान के सीनियर बल्लेबाज़ एशिया कप 2025 में शांत चल रहे थे लेकिन जब उनकी टीम को श्रीलंका के खिलाफ जीत से कम कुछ नहीं चाहिए था तो उन्होंने भी अपना योगदान देने में कोई कमी नहीं रखी। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ करो या मरो वाले मैच में धमाकेदार पारी खेलते हुए सिर्फ 22 गेंदों में 60 रन बना दिए।
5 sixes in a row
— CricketQuickBuzz (@CricketQuickBuz) September 18, 2025
Mohammad Nabi on #AFGvSL #RoboShankar #winRedmi15 #ElvishYadav #ElvishArmy #mohammednadi pic.twitter.com/rLgR9lkZay
उन्होंने अपनी इस पारी में 1 चौका और 6 गगनचुंबी छक्के भी लगाए। इनमें से 5 छक्के तो पारी के 20वें ओवर में देखने को मिले। दुनिथ वेल्लालागे द्वारा फेंके गए इस ओवर में नबी ने अपना रौद्र रूप दिखाते हुए एक के बाद एक 5 छक्के लगाए और कुल 31 रन लूट लिए। उनकी इस तूफानी हिटिंगं के चलते ही अफगानिस्तान की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 169 रनों के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। अब यहां से श्रीलंका को मैच जीतने के लिए काफी मेहनत करनी होगी।