क्या टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए मोहम्मद शमी? जहीर खान ने किया खुलासा
पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान (Zaheer Khan)को लगता है कि मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के दौरान भारत के लिए एक एक्स-फैक्टर विकल्प हो सकते हैं, अगर वह फिट और उपलब्ध हों। शमी फिलहाल चोट से उबर रहे हैं और इंग्लैंड के खिलाफ…
पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान (Zaheer Khan)को लगता है कि मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के दौरान भारत के लिए एक एक्स-फैक्टर विकल्प हो सकते हैं, अगर वह फिट और उपलब्ध हों। शमी फिलहाल चोट से उबर रहे हैं और इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2024 एक जून से शुरू होगा और फाइनल 29 जून को खेला जाएगा। इस मेगा इवेंट की मेजबानी वेस्टइंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका कर रहे है।