WATCH: 'आप लोग एसी में बैठे हैं', गर्मी को लेकर सवाल पर शमी ने ले लिए हर्षा भोगले के मज़े
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शुक्रवार, 22 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में शानदार प्रदर्शन करते हुए वनडे प्रारूप में गेंद के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। शमी ने अपने कोटे के 10 ओवरों में 51 रन देकर 5 विकेट लिए। शमी के इस प्रदर्शन के चलते भारतीय टीम…
Advertisement
WATCH: 'आप लोग एसी में बैठे हैं', गर्मी को लेकर सवाल पर शमी ने ले लिए हर्षा भोगले के मज़े
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शुक्रवार, 22 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में शानदार प्रदर्शन करते हुए वनडे प्रारूप में गेंद के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। शमी ने अपने कोटे के 10 ओवरों में 51 रन देकर 5 विकेट लिए। शमी के इस प्रदर्शन के चलते भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे में हरा दिया और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी दिया गया।