RECORD: रोहित शर्मा ने किया कमाल,IPL में सबसे ज्यादा बार 'मैन ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड बनाया
27 अप्रैल,(CRICKETNMORE)। मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को मौजूदा विजेता चेन्नई सुपर किंग्स को 46 रनों से हरा दिया। मुंबई ने चेन्नई के सामने 156 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन अपने नियमित कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बिना उतरी चेन्नई 17.4 ओवरों में 109 रनों पर ही ढेर हो गई।
…

मुंबई की जीत के हीरो रहे कप्तान रोहित शर्मा ने 48 गेंदों में छह चौके और तीन छक्कों की मदद से 67 रन की पारी खेली। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द अवॉर्ड दिया गया।
यह 17वीं बार है जब मुंबई की टीम ने मैन ऑफ द अवॉर्ड जीता है। इसके साथ ही वो आईपीएल में सबसे ज्यादा बार मैन ऑफ द मैच जीतने वाले भारतीय बन गए हैं। हिटमैन ने इस लिस्ट में युसूफ पठान और एमएस धोनी को पीछे छोड़ा। पठान औऱ धोनी ने अब तक के अपने आईपीएल करियर में 16-16 बार यह सम्मान पाया है।
Most Man of the Match awards among Indians in IPL:
17 ROHIT SHARMA
16 Y Pathan, MS Dhoni
14 Raina
13 Gambhir
12 Kohli, Rahane
11 Sehwag
10 Mishra— Bharath Seervi (@SeerviBharath) April 26, 2019