एमएस धोनी ने 1 छक्का जड़कर बनाया अनोखा IPL रिकॉर्ड, सिक्सर किंग क्रिस गेल को छोड़ा पीछे
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने शुक्रवार (31 मार्च) को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2023 के पहले मुकाबले में 7 गेंदों में का सामना करते हुए नाबाद 14 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने एक चौका और एक छक्का…
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने शुक्रवार (31 मार्च) को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2023 के पहले मुकाबले में 7 गेंदों में का सामना करते हुए नाबाद 14 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने एक चौका और एक छक्का जड़ा। इसके साथ धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा उम्र में छक्का जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
धोनी ने 41 साल 267 दिन की उम्र में आईपीएल में छक्का जड़ा है। इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने आईपीएल 2021 में 41 साल 223 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था। गेल ने भी अहमदाबाद के मैदान पर ही यह कारनामा किया था।
गौरतलब है कि चेन्नई को गुजरात के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। गुजरात के हाथों चेन्नई की यह लगातार तीसरी हार है।
Oldest player to hit a six in IPL:
41y 267d - MS Dhoni in 2023
41y 223d - Chris Gayle in 2021
Both did it at Ahmedabad.#GTvCSK #IPL2023— Kausthub Gudipati (@kaustats) April 1, 2023