13 मार्च (CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के महान बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट से दूर आराम फरमा रहे हैं। वह अपनी वाइफ साक्षी औऱ बेटी जीवा के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। धोनी ने साउथ अफ्रीका दौरे के बाद बीसीसीआई से छुट्टी की गुजारिश की थी, जिसके चलते वह श्रीलंका में जारी टी20 ट्राई सीरीज का हिस्सा नहीं है।
क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS
धोनी ने लंबे समय बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास वीडियो पोस्ट की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है “फन टाइम विथ फैमिली”। इस वीडियो में धोनी अपनी बेटी के साथ मस्ती करते हुए और अपने डॉग्स के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं।
एमएस धोनी अब आईपीएल 2018 में नजर आएंगे, जिसमें वो चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करेंगे। चेन्नई अपना पहला मैच मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ 7 अप्रैल को खेलेगी।