WATCH: हेलीकॉप्टर शॉट हुआ पुराना, अब देखिए Thala धोनी का 360 डिग्री सिक्स; विकेट के पीछे जड़ा छक्का
IPL 2024 का 34वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच LSG के होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में बीते शुक्रवार (19 अप्रैल) को खेला गया था। इस मैच में सुपर जायंट्स ने सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराकर जीत हासिल की। भले ही ये मैच CSK हार गई हो, लेकिन इसी बीच मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी का विटेंज अवतार देखने को मिला और उन्होंने फैंस का दिन बना दिया। धोनी ने लखनऊ के खिलाफ महज 9 गेंदों पर 311 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए और 28 रनों की तूफानी पारी खेली।
Latest Cricket News In Hindi