29 अक्टूबर। एक बार फिर ट्विटर पर धोनी के रिटायरमेंट को लेकर खबरें बननी लगी है। कई फैन्स धोनी रिटायरमेंट को लेकर ट्विट कर रहे हैं। हालांकि ऐसी ट्रेंड ट्विटर पर धोनी को लेकर हमेशा होती है लेकिन इस ट्रेंड के पीछे कोई वजह सामने नहीं आ रही है।
उड़ती खबरों के अनुसार फैन्स इन बातों को लेकर ट्विट करते ट्विटर पर दिखें हैं। वैसे इस ट्रेंड पर ना धोनी ने ट्विट किया है और ना ही उनकी वाइफ साक्षी ने ट्विट किया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले जब कोहली ने ट्विटर पर धोनी को लेकर 2016 टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान की एक फोटो पोस्ट की थी तो ट्विटर पर कयास लगने लगे थे कि धोनी रिटायरमेंट का ऐलान करने वाले हैं।
लेकिन साक्षी ने ट्विट कर इन सभी खबरों को बकवास बताया था। वहीं आपको बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में धोनी एक बार फिर टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में टीम के चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा था कि भारतीय टीम धोनी से आगे निकल गई है और उनको टीम में रखना है या नहीं रखना है उस बारे में नहीं सोच रही है।
एमएसके प्रसाद के इस बयान के बाद धोनी के रिटायरमेंट की खबरें उड़ने लगी थी। लेकिन ट्विटर पर चल रहे ट्रेंड को लेकर सच्चाई यही है कि ये सभी खबरें मनगढ़ंत हैं।
Stop trending #DhoniRetires , trend this #NeverRetireDhoni#MSDhoni #Dhoni pic.twitter.com/oi6GMqpVOl
— Ankur (@imAnkur30) October 28, 2019
#DhoniRetires #MSDhoni
— Indian Memers League (@official_iml) October 28, 2019
Twitter trends on Dhoni's retirement be like:- pic.twitter.com/XXleCBS6e1
Looks like some tried & trended on MS. Great to see focus and attention is always on Dhoni, not on the ones who are playing or selected to play. Keep them coming and yeah, MS is spending quality time with Ziva, Family, Friends and of course his pets incl Sam, a Belgian Malinois
— Prabhu (@Cricprabhu) October 29, 2019
Those who spread the rumour about #DhoniRetires don't even deserve to tie Dhoni's shoe laces. pic.twitter.com/GbFdWEXhkg
— Khelu choudhary