IPL 2022: एमएस धोनी पंजाब किंग्स के खिलाफ मैदान पर उतरते ही बना देंगे रिकॉर्ड, रोहित शर्मा के बाद करेंगे ऐसा
चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी (MS Dhoni) रविवार (3 मार्च) को पंजाब किंग्स के खिलाफ ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जाने वाले आईपीएल 2022 के मुकाबले में मैदान पर उतरते ही इतिहास रच देंगे। धोनी टी-20 क्रिकेट में 350वां मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।
भारत के…

भारत के लिए रोहित ने सबसे ज्यादा 372 टी-20 मैच खेले हैं। इस फॉर्मेट में वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड ने सबसे ज्यादा 583 मैच खेले हैं।
अगर वह तीन छक्के भी जड़ लेते हैं तो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल धोनी के नाम 217 छक्के दर्ज हैं, इस लिस्ट में 219 छक्के के साथ सुरेश रैना पहले नंबर पर हैं।