PSL 2023: मुल्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने लाहौर के खिलाफ चुनी गेंदबाजी, देखें प्लेइंग XI
मुल्तान सुल्तांस के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स के खिलाफ खेले जा रहे पाकिस्तान सुपर लीग 2023 के पहले मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ओपनिंग सेरेमनी के दौरान फ्लडलाइट्स में लगी आग के चलते मुकाबला देरी से शुरू हो रहा…
मुल्तान सुल्तांस के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स के खिलाफ खेले जा रहे पाकिस्तान सुपर लीग 2023 के पहले मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ओपनिंग सेरेमनी के दौरान फ्लडलाइट्स में लगी आग के चलते मुकाबला देरी से शुरू हो रहा है। भारतीय समय के अनुसार यह मैच 8.30 से शुरू होना था। देखें पूरा स्कोरकार्ड
टीमें इस प्रकार हैं
मुल्तान सुल्तांस (प्लेइंग इलेवन): मोहम्मद रिजवानर (कप्तान), शान मसूद, उस्मान खान, डेविड मिलकर, कीरोन पोलार्ड, खुशदिल शाह, अकील होसैन, उसामा मीर, समीन गुल, शहनवाज दहानी, इशानउल्लाह।
लाहौर कलंदर्स (प्लेइंग इलेवन): फखर जमान, शाई होप (विकेटकीपर), मिर्जा बेग, कामरान गुलाम, हुसैन तलत, सिकंदर रजा, डेविड विजे, लियाम डॉसन, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी (कप्तान), जमान खान