हिटमैन रोहित शर्मा के पास खास रिकॉर्ड बनाने का मौका, IPL में कोई भारतीय क्रिकेटर नहीं कर पाया है ऐसा
मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास गुरुवार (1 मई) को जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।
रोहित अगर इस…

रोहित अगर इस मैच में 3 छक्के जड़ लेते हैं तो आईपीएल में 300 छक्के पूरे कर लेंगे। वह ऐसा करने वाले भारत के पहले और कुल दूसरे क्रिकेटर बन जाएंगे। उन्होंने अभी तक खेले गए 266 मैच की 261 पारियों में 297 छक्के जड़े हैं।
इस लिस्ट में पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल पहले नंबर पर हैं, जिन्होंने 142 मैच की 141 पारियों में 357 छक्के जड़े हैं।
रोहित ने अभी तक खेले गए 9 मैच में 30 की औसत से 240 रन बनाए हैं। लगातार दो अर्धशतक लगाने के बाद वह पिछले मुकाबले में सस्ते में आउट हो गए थे।