मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 27 रन से हराया, एक नजर IPL 2023 की पॉइंट टेबल पर डाले
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शुक्रवार को मुंबई इंडियन्स और गुजरात टाइटन्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। जिसे मुंबई की टीम ने 27 रनों से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ मुंबई की टीम आईपीएल 2023 के पॉइंट्स टेबल में 14 अंकों के साथ तीसरे…
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शुक्रवार को मुंबई इंडियन्स और गुजरात टाइटन्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। जिसे मुंबई की टीम ने 27 रनों से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ मुंबई की टीम आईपीएल 2023 के पॉइंट्स टेबल में 14 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर पहुँच गई है। वहीं, गुजरात की टीम हार के बावजूद 16 अंकों के साथ पहले नंबर पर है।
मैच में मुंबई इंडियन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 218 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में गुजरात टाइटन्स 8 विकेट पर 191 रन ही बना सकी।
Can Mumbai Indians Finish in the Top Two?
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) May 12, 2023
Full #MIvGT Scorecard @ https://t.co/pthPWcdLBI pic.twitter.com/0MyHHDfJlb
आईपीएल 2023 में शनिवार यानी कल दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच दोपहर 3:30 से सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। वहीं, दिन का दूसरा मुकाबला शाम 7:30 बजे से दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा।