IPL 2021: मुंबई इंडियंस ने ठोके 236 रन, प्लेऑफ के लिए हैदराबाद को 64 रन पर करना होगा ऑलआउट
सूर्यकुमार यादव (82) और ईशान किसन (84 रन) के तूफानी अर्धशतकों के दम पर मुंबई इंडियंस ने आबू धाबी में खेले जा रहे आईपीएल 2021 के 55वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए 236 रनों का लक्ष्य दिया है। अगर मुंबई के प्लेऑफ में पहुंचना है तो उसे…
सूर्यकुमार यादव (82) और ईशान किसन (84 रन) के तूफानी अर्धशतकों के दम पर मुंबई इंडियंस ने आबू धाबी में खेले जा रहे आईपीएल 2021 के 55वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए 236 रनों का लक्ष्य दिया है। अगर मुंबई के प्लेऑफ में पहुंचना है तो उसे हैदराबाद को 64 रनों पर ऑलआउट करना होगा।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरूआत शानदार रही और ईशान किशन और रोहित शर्मा ने मिलकर पहले विकेट के लिए 8.3 ओवरों में 80 रन जोड़े। किशन ने 32 गेंदों में 11 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 84 रन बनाए। सूर्यकुमार ने 40 गेंदों में 13 चौकों और 3 छक्कों की बदौलत 82 रन बनाए।
मुंबई के छह बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। फिर भी मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए।
हैदराबाद के लिए जेसन होल्डर ने सबेस ज्यादा 4 विकेट हासिल किए। इसके अलावा अभिषेक शर्मा और राशिद खान के खाते में दो-दो औऱ उमरान मलिक के खाते में एक विकेट आया।