IPL 2019 Auction: लसिथ मलिंगा 2 करोड़ रुपए में बिके,इस टीम में हुए शामिल
श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को आईपीएल 2019 के ऑक्शन में मुंबई इंडियंस की टीम ने खरीदा है। मुंबई ने उन्हें 2 करोड़ रुपए में खरीदा है, जो की उनका बेस प्राइस था। मलिंगा इससे पहले आईपीएल के पहले 10 सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए खेल…
Advertisement
Lasith Malinga
श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को आईपीएल 2019 के ऑक्शन में मुंबई इंडियंस की टीम ने खरीदा है। मुंबई ने उन्हें 2 करोड़ रुपए में खरीदा है, जो की उनका बेस प्राइस था। मलिंगा इससे पहले आईपीएल के पहले 10 सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं। उन्हें 2018 में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था और इस सीजन में वह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी मेंटर रहे थे।